फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाली में दोस्त ने ही युवक को मारी गोली: पहले हुआ विवाद, समझाने पर मामला शांत; कुछ देर बाद सीने में दागी गोली

Sat, 26 Sep 2026 11:03 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

वैशाली के नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात आपसी विवाद के बाद एक युवक को उसके ही दोस्त ने गोली मार दी। नखास स्थित एसबीआई एटीएम के पास हुई इस घटना में भोला महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायल सदर अस्पताल में इलाजरत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के नखास स्थित एसबीआई एटीएम के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई। यहां आपसी विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नखत चौक मीठा कुआं निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र भोला महतो के रूप में हुई है। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


विवाद के बाद दिया वारदात को अंजाम
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना से पहले भोला महतो प्रकाश चौक के पास अपने दोस्त के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ता देख आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। मामला शांत होने के कुछ ही देर बाद आरोपी दोस्त ने नखास स्थित एसबीआई एटीएम के पास भोला महतो को घेर लिया। आरोप है कि इसी दौरान उसने भोला के सीने में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर
गोली चलने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों ने खून से लथपथ भोला महतो को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। भोला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राजस्थान निकाय चुनाव: वार्डों में टक्कर, कुर्सियों के खेल में BJP आगे; निर्दलीय-बागियों ने कैसे बदला गणित?
विज्ञापन


आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे मामले की बारीकी से छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे के विवाद और गोलीबारी के कारणों की भी जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें