फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शादी के चार दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम; पुलिस जांच में जुटी

Fri, 05 Dec 2025 01:24 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News: रामपुर चकलाला गांव में शादी के चार दिन बाद नवविवाहिता सरस्वती देवी की संदिग्ध मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे कई अस्पतालों में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने जहर फैलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र के रामपुर चकलाला गांव में शादी के महज चार दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जंदाहा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मृतका की पहचान रामपुर चकलाला निवासी किशन कुमार की पत्नी सरस्वती देवी (23 वर्ष) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के सिमरा निवासी विक्रम कुमार की बहन सरस्वती की शादी 1 दिसंबर को धूमधाम से रामनाथ साह के पुत्र किशन कुमार से हुई थी। विदाई के बाद 2 दिसंबर की शाम वह अपने ससुराल पहुंची।

पढे़ं; लालू-तेजस्वी से लेकर रीतलाल-अनंत तक...खास बातचीत में क्या बोले विस अध्यक्ष प्रेम कुमार? 
विज्ञापन


परिवार वालों के अनुसार 2 दिसंबर की देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे पहले जंदाहा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर पीएमसीएच रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि पीएमसीएच में चिकित्सकों की हड़ताल होने के कारण उसे हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, मृतका के भाई विक्रम कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के शरीर में जहर फैलने की बात डॉक्टरों ने बताई थी। उनकी ओर से अभी कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। जंदाहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि लिखित आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें