फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार में एक साथ पांच बच्चों की मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

Sun, 17 Aug 2025 08:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : बिहार में एक बड़ी घटना हुई है। स्नान करने के दौरान एक साथ पांच बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकरी मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया। अब स्थानीय गोताखोर शव को निकालने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां कटरा प्रखंड के खंगुराडीह एवं बंधपुरा पंचायत के सीमा पर चौर मे गोरधुवा पुल के नजदीक डूबने से खंगुराडीह गाँव के पांच बच्चो की  मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे अंचल अधिकारी और कटरा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के दौरान पांचो डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे खेलने के लिए गांव के पास बने तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान वे लोग नहाने लगे और नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन और स्थानीय लोग बच्चों को बचाने के लिए दौड़े,लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सभी को आनन फानन में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें