फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चार बड़े व्यवसायियों पर नकली ब्रांड के चावल बेचने के आरोप में FIR, बेतिया के कारोबारी ने की शिकायत

Tue, 26 Nov 2024 09:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: शिकायतकर्ता ने कहा कि नकली ब्रांड के चावल बेचने से न केवल ग्राहकों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, बल्कि इससे उनकी कंपनी के ब्रांड की साख को भी नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर के चार व्यवसायियों पर प्राथमिकी से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में शहर के चार प्रमुख व्यवसायियों पर नकली ब्रांड के चावल बेचने के गंभीर आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत बेतिया के कुमार बाग औद्योगिक क्षेत्र स्थित चावल निर्माता कंपनी के प्रबंधक नृपेंद्र कुमार राय ने की है। आरोप है कि ये व्यवसायी उनकी कंपनी के ट्रेडमार्क और ब्रांड की नकल कर घटिया चावल बेच रहे थे। इससे न केवल कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ, बल्कि उसकी साख पर बट्टा लगा।

विज्ञापन

 
क्या है पूरा मामला?
कंपनी के प्रबंधक नृपेंद्र कुमार राय ने बताया कि उन्हें बीते कुछ वर्षों से सूचना मिल रही थी कि मुजफ्फरपुर की प्रमुख मंडियों, जैसे बाजार समिति, गोला रोड और अंडी गोला में उनकी कंपनी के ब्रांड का नाम लेकर घटिया चावल बेचा जा रहा है। इस सूचना के आधार पर कंपनी ने संबंधित स्थानों पर जांच कराई, जिसमें नकली ब्रांडिंग का मामला सामने आया। इसके बाद कंपनी ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

 
नामजद आरोपित और उनके खिलाफ आरोप
नगर थाना के एसएचओ शरत कुमार ने बताया कि मामले में चार नामजद आरोपित हैं। इनमें अंडी गोला के व्यवसायी राजकुमार साह, गोला रोड मंडी के व्यापारी राकेश कुमार, नारायणपुर बड़ी कोठिया क्षेत्र के पैकेजर नंद किशोर यादव और सिकंदरपुर निवासी तथा ब्रोकर सुनील अग्रवाल शामिल हैं। इसके अलावा, अन्य अज्ञात व्यवसायियों के खिलाफ भी नकली चावल बेचने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

 
प्रभाव और जांच की दिशा
शिकायतकर्ता ने कहा कि नकली ब्रांड के चावल बेचने से न केवल ग्राहकों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, बल्कि इससे उनकी कंपनी के ब्रांड की साख को भी नुकसान हुआ है। नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, एसएचओ शरत कुमार ने कहा कि पुलिस नकली चावल की बिक्री से जुड़े प्रत्येक पहलू की जांच करेगी। नामजद आरोपियों और उनके कथित नेटवर्क की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
 
कार्रवाई से व्यवसायियों में हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद मुजफ्फरपुर की मंडियों, खासकर गोला रोड और अंडी गोला के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। अन्य व्यापारियों ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वे इस मामले में किसी तरह की संलिप्तता नहीं रखते।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें