फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'सीएम नीतीश पर मुकदमा दर्ज हो', लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने क्यों उठाई मांग? जानें

Sat, 27 Sep 2025 07:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Election: लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव इन दिनों आगामी चुनाव को लेकर एक्टिव मोड हैं। इधर उन्होंने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पर मामला दर्ज करवाने की बात कही है। जानें क्यों...
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। महुआ में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान तेजप्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के प्रति अनुचित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

तेजप्रताप यादव ने कहा कि बीते दिनों जब नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए कहा था कि ‘खुद जेल गए तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया’, इसका जवाब देते हुए हम कहते हैं कि यह भाषा किसी भी नेता या किसी भी दल के लिए शोभा नहीं देती। महिलाओं का अपमान करना और इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग करना स्वीकार्य नहीं है। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

विज्ञापन


पढ़ें: दोस्त ने ही की बेरहमी से युवक की हत्या, खेत से बरामद हुआ शव; मोतिहारी में सनसनीखेज वारदात

तेजप्रताप यादव पिछले कुछ समय से बिहार में अपनी नई राजनीतिक पार्टी को सक्रिय कर रहे हैं और लोगों से मिलकर समर्थन जुटा रहे हैं। उन्होंने महुआ से चुनाव लड़ने का भी एलान किया है। इस दौरान उन्होंने महुआ के मौजूदा विधायक पर भी हमला बोला और स्थानीय जनता के बीच पहुंचकर अपने कार्यक्रमों में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें