फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीतामढ़ी के मेला रोड में एक सप्ताह से बिजली गायब, लोगों का फूटा गुस्सा; सड़क जाम

Thu, 09 Oct 2025 04:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar News: लोगों का कहना है कि शहर में रहकर भी वे गांव से भी बदतर स्थिति में जी रहे हैं। बिजली, पानी और सफाई की सुविधा न के बराबर है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द बिजली बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी शहर के मेला रोड मोहल्ले में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। लगातार बिजली नहीं आने से लोगों के जनजीवन पर भारी असर पड़ा है। इस भीषण गर्मी में लोग रातभर बिना पंखे और पानी के परेशान हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन


गुरुवार को स्थानीय निवासियों ने मेला रोड मुख्य सड़क को आगजनी कर जाम कर दिया। लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जाम करीब सात घंटे से जारी है, लेकिन अब तक प्रशासन या जनप्रतिनिधियों में से कोई मौके पर नहीं पहुंचा है।

पढ़ें: 'खून हम जलाएं, टिकट दूसरे को!'- प्रत्याशी का नाम सामने आते ही जन सुराज कार्यालय में हंगामा
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने मेयर, सांसद, विधायक और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नेताओं को केवल चुनाव के समय जनता की याद आती है। वोट मांगने के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन समस्याओं के समय कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि शहर में रहकर भी वे गांव से भी बदतर स्थिति में जी रहे हैं। बिजली, पानी और सफाई की सुविधा न के बराबर है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द बिजली बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें