फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने परिवार को किया बेघर, घर में लगाई आग; एक व्यक्ति झुलसा

Wed, 29 Jan 2025 08:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने सो रहे परिवार के घर में आग लगा दी। इस घटना में परिवार का एक व्यक्ति झुलस गया और परिवार बेघर हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घर जलने से पीड़ित परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के समसपुरा पंचायत स्थित कुशहर खास, वार्ड-8 में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां भूमि विवाद के चलते दबंगों ने देर रात एक परिवार के घर में आग लगा दी। इस आगजनी में पीड़ित परिवार का पूरा घर जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

 
झुलस गए पीड़ित लालाबाबू राय
पीड़ित लालाबाबू राय ने बताया कि उनके पड़ोसी बच्चा राय, पवन राय और उनके तीन-चार साथियों के साथ उनका काफी पुराना जमीन विवाद चल रहा था। दो दिन पहले ही विवादित जमीन पर लगे पेड़-पौधों को दबंगों ने काट दिया था। लेकिन यह दुश्मनी यहीं नहीं रुकी और रात के अंधेरे में उनके घर में आग लगा दी गई। जब घर में आग लगी, तो उस वक्त परिवार गहरी नींद में था। आग की लपटों से लालाबाबू राय की नींद खुली, लेकिन तब तक उनके कपड़े झुलस चुके थे। उन्होंने तुरंत मवेशियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
 
दमकल और पुलिस ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही महुआ पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन परिवार पूरी तरह बेघर हो चुका है।
विज्ञापन

 
डर और सदमे में परिवार
इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है और जान का खतरा महसूस कर रहा है। परिवार को आशंका है कि दबंग आगे भी कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें