फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सीएसपी सेंटर में दिनदहाड़े लूट, संचालक के भाई को बनाया बंधक

Tue, 29 Jul 2025 06:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: बताया जा रहा है कि तीन की संख्या में बाइक सवार बदमाश CSP केंद्र पहुंचे। इनमें से दो बदमाश हथियार लेकर केंद्र के अंदर घुसे और संचालक मो. ताबिश शमी के भाई को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने केंद्र में रखे ₹1.25 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
सीएसपी सेंटर में दिनदहाड़े लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सरैया के गोपालपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में मंगलवार को हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलते हुए ₹1.25 लाख की नकदी लूट ली। वारदात के दौरान बदमाशों ने संचालक के भाई को बंधक भी बना लिया।

बताया जा रहा है कि तीन की संख्या में बाइक सवार बदमाश CSP केंद्र पहुंचे। इनमें से दो बदमाश हथियार लेकर केंद्र के अंदर घुसे और संचालक मो. ताबिश शमी के भाई को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने केंद्र में रखे ₹1.25 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाश वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़कर ले गए, साथ ही संचालक का लैपटॉप बैग भी उठा ले गए जिसमें नकदी और जरूरी दस्तावेज रखे थे। लूट के बाद सभी बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: राज्य में लगेंगे 5 डेयरी संयंत्र, कैबिनेट की बैठक में 41 एजेंडों को मिली मंजूरी; जानें क्या-क्या

थानाध्यक्ष का बयान

विज्ञापन

सरैया थाना प्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि CSP केंद्र में लूट की जानकारी मिली है। बदमाशों द्वारा ₹1.25 लाख की नकदी लूटे जाने की पुष्टि हुई है। वारदात के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। चूंकि बदमाश सीसीटीवी का डीवीआर साथ ले गए हैं, इसलिए आसपास के दुकानों में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सुनियोजित लूट प्रतीत हो रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें