फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वैशाली के महुआ में फायरिंग से दहशत, वीडियो बनाने को लेकर विवाद के बाद बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

Sat, 07 Mar 2026 09:37 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News: वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के श्रवणपट्टी गांव में वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद अपराधियों ने एक घर पर चढ़कर मारपीट की और कई राउंड फायरिंग की। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के मंगुराही पंचायत के श्रवणपट्टी गांव में अपराधियों ने जमकर फायरिंग की। मौके से पुलिस ने कई खोखे बरामद किए हैं। बताया गया कि एक वीडियो क्रिएटर द्वारा खेत

विज्ञापन

में वीडियो बनाया जा रहा था, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया। पहले दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की घटना की गई, इसके बाद जमकर फायरिंग भी की गई।

कैसे शुरू हुआ विवाद?
बताया गया कि खेत में कुछ महिलाएं काम कर रही थीं। इसी दौरान वीडियो क्रिएटर द्वारा वीडियो बनाया जा रहा था। उसी में से एक महिला को शक हुआ कि वीडियो क्रिएटर महिला और लड़कियों का वीडियो बना रहा है। इसके बाद महिला ने इसका विरोध किया और जाकर अपने घर पर लोगों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


बदमाशों ने बरसाई गोलियां
इसके बाद मोटरसाइकिल सवार तीन लोग और तीन लोग पैदल वीडियो क्रिएटर के घर पर पहुंच गए। वहां उन्होंने पूरी घटना को अंजाम दिया और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। वहीं मौके से पुलिस ने लगभग चार खोखे भी बरामद किए हैं।

की जा रही अपराधियों की पहचान
पुलिस द्वारा गोली चलाने वाले अपराधियों की पहचान की जा रही है। बताया गया कि जब स्थानीय लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन अपराधियों की मोटरसाइकिल को पकड़ लिया, लेकिन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर और गोली मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:  ‘नीतीश जी बिहार न छोड़ें, महागठबंधन में आकर कराएं चुनाव’, कांग्रेस के पूर्व विधायक की CM से अपील
विज्ञापन


पुलिस ने क्या कहा?
बताया गया है कि सभी आरोपी महुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के रहने वाले हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगातार पहाड़पुर गांव में छापेमारी कर रही है। हालांकि इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। महुआ थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि आपसी विवाद में गोली चली है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। मौके से पुलिस ने खोखे भी बरामद किए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें