फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेतिया में पेट्रोलिंग के वक्त आरक्षी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 23 Sep 2024 08:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: आरपीएफ के डीएसपी एमके सिसोदिया ने बताया कि बादशाह सिंह पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान ट्रेन से कटकर मारे गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया जिले में पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक आरक्षी की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बगहा पुलिस जिले के पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत नरकटियागंज पोस्ट की है। मृतक आरक्षी की पहचान बादशाह सिंह (49) के रूप में की गई है, जो पूर्वी चंपारण जिले के पवनवा थानाक्षेत्र के बिलासपुर गांव के निवासी थे।

विज्ञापन

 
आरपीएफ के डीएसपी एमके सिसोदिया ने बताया कि बादशाह सिंह पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान ट्रेन से कटकर मारे गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया है। साथ ही उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है और गांव में चीत्कार मच गया है।
 
जानकारी के अनुसार, बादशाह सिंह हरी नगर से भैरोगंज के बीच ओएचई (OHE) वायर और मटेरियल की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह लगभग छह बजे जब वे अप लाइन पर गेट संख्या 36B, किलोमीटर संख्या 268/3-5 के पास थे, तभी ट्रेन संख्या 05497 की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की पूरी जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें