फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चमकी बुखार का कहर, AES को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जन जागरुकता अभियान तेज

Thu, 24 Apr 2025 06:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Chamki Fever: AES के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। बच्चों के बुखार पर तुरंत टेस्ट और इलाज के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
शिशु चिकित्सा इकाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में चमकी बुखार (एईएस) के आंकड़े फिर से बढ़ने लगे हैं। बुखार से प्रभावित दर्जनों बच्चे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए गए हैं। मुजफ्फरपुर के SKMCH मेडिकल कॉलेज में अब तक एक दर्जन केस AES के मामले सामने आने के बाद और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गई। इसके बाद से क्षेत्र निगरानी करने के और जन जागरुकता का अभियान को तेज करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम अब चमकी बुखार यानी एईएस से प्रभावित सबसे ज्यादा एपीसेंटर वाले क्षेत्र में जन जागरुकता को और भी तेज करने जा रही है। इसके साथ वहां पर ORS दवाओं के साथ अन्य मेडिकल सुविधाओं को भी उपलब्ध कराया गया है। ज्यादा गंभीर मामले को गंभीरता से देख कर अब सभी प्रखंड में वाहनों को टैग किया गया है, ताकि बुखार से प्रभावित क्षेत्र में बच्चे को ले जाने के लिए उपलब्ध करवाई गई है। गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाएगा, जिसमें जिले के मेडिकल कॉलेज में 110 बेड का आईसीयू वेस्ड पीकू बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में थाने का वाहन चालक ही निकला गांजा तस्कर, गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन


चमकी बुखार को लेकर सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ में मामले भी बढ़े हैं। हम लोग इससे निपटने के लिए पूरी तैयारी किए हैं। खासकर सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र के लिए विशेष नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही दवाओं की भी सभी उपलब्धता करवाई गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ढाई करोड़ की हेरोइन के साथ उत्तर प्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार, यहां करनी थी डिलीवरी

वाहनों को टैग किया गया है और वहीं इसके साथ-साथ ही अतिरिक्त डॉक्टरों को ड्यूटी में लगाया गया है। हम लोगों ने अपनी तैयारी को और भी मजबूत कर दिया है। ताकि जिले में कोई भी बच्चे की मौत चमकी बुखार से न हो। अभी जिले में कुल 12 केस सामने आए हैं, जिसमें 11 केस मुजफ्फरपुर जिले के और एक केस दूसरे जिले का बताया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें