फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : ऑपरेशन सिंदूर के बाद घर लौटे BSF जवान की गई जान; चाचा के श्राद्ध में घर आए थे, हार्ट अटैक से मौत

Sat, 24 May 2025 01:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News : राजू कुमार घर के इकलौते लड़के थे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षित लौटने पर घर वाले राहत की सांसें ले रहे थे, हालांकि वह अपने चाचा की मौत पर गम में आए थे। उस श्राद्ध के बाद बीएसएफ जवान राजू कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बिदूपुर थाना क्षेत्र के साहदुल्लपुर चकफरीद मधुरापुर गांव निवासी बीएसएफ जवान राजू कुमार (29) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान राजू जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और अपने चाचा चंद्रदीप राय के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 17 मई को ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आए थे। उनकी मौत शुक्रवार शाम को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद हुई।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, सीने में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

राजू कुमार वर्ष 2022 से जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और भारत-पाकिस्तान के बीच हुए ऑपरेशन सिंदूर में भी शामिल रहे थे। वे परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी मां का देहांत उनके बचपन में ही हो गया था। पिता ब्रजनंदन राय (55) अब अकेले रह गए हैं। राजू की शादी लगभग 10 वर्ष पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण के लिए 250 एकड़ अतिरिक्त भूमि की जरूरत, जानें मौजूदा स्थिति    
विज्ञापन


मृतक जवान के बहनोई रविंद्र राय ने बताया कि राजू अपने चचेरे ससुर के निधन पर आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने घर आए थे। इसी दौरान शुक्रवार की शाम उन्हें सीने में अचानक दर्द उठा और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजू कुमार के निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि जवान के परिवार के सात सदस्य सेना में कार्यरत हैं। विभाग को उनकी मौत की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें