फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीएनजी टेंपो लूटकांड में जीजा-साली गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए; ऐसे हुई कार्रवाई

Sun, 30 Nov 2025 04:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Crime: जांच के दौरान ऑटो और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया था। इस कांड में पहले भी गैंग के एक सदस्य की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूछताछ में महिला की भूमिका सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन तेज की।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के बिदूपुर थाना क्षेत्र में हुए सीएनजी ऑटो लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह लूट की घटना बीते जुलाई माह में हुई थी।

गिरफ्तार पुरुष की पहचान कंचनपुर निवासी रामेश्वर पंडित के पुत्र राजकिशोर पंडित के रूप में हुई है। जबकि महिला छोटी कुमारी, उसकी साली बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, जीजा–साली साथ मिलकर सीएनजी ऑटो बुक कर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि जुलाई में पटना के दीघा थाना क्षेत्र से एक सीएनजी ऑटो बुक किया गया था। बुकिंग के बाद ऑटो को बिदूपुर थाना क्षेत्र में लाकर महिला की मदद से तीन लोगों ने चालक के साथ लूट की थी। इस मामले में पीड़ित चालक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

विज्ञापन


पढ़ें: नालंदा में दो बरातियों के बीच मारपीट-रोड़ेबाजी, फायरिंग करने का भी वीडियो आया सामने; जांच जारी

जांच के दौरान ऑटो और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया था। इस कांड में पहले भी गैंग के एक सदस्य की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूछताछ में महिला की भूमिका सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन तेज की। उसी की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छोटी कुमारी और उसके बहनोई राजकिशोर पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले में अन्य संभावित साथियों की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें