फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: असम के कोयला कारोबारी का मुजफ्फरपुर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 21 Nov 2024 08:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

असम के कोयला कारोबारी का मुजफ्फरपुर में शव मिला है। बताया जा रहा है कि कारोबारी करीब पांच दिन पहले शहर में आया था। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मुसहरी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में मुसहरी थाना क्षेत्र के राजवाड़ा के बूढ़ी गंडक नदी के किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव दिख जाने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जांच के बाद और उसके पास से बरामद पहचान पत्र से शिनाख्त किया गया कि वह असम के गुवाहाटी का रहने वाला था और कोयला व्यवसायी था।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वह चार-पांच दिन पहले शहर में आया था और अलग- अलग जगहों पर रुककर कारोबार कर रहा था। इसी दौरान में शहर के अलग-अलग गेस्ट हाउस में रुका था। इसके बाद उसका शव बूढ़ी गंडक नदी के पास में मिला है। परिजन इस मामले में पुलिस से संपर्क किए हैं और बताया कि पिताजी का बिजनेस में पैसा काफी ज्यादा नुकसान हो गया था, जिस वजह से वह लगातार तनाव में चल रहे थे। डिप्रेशन में पैसे के कारण ही चल रहे थे और वह अपनी इच्छा मुजफ्फरपुर रहने की थी, जिस वजह से वह रह रहे थे। शायद यह भी कारण हो सकता है।

मृतक कोयला कारोबारी की पहचान कृष्ण कमल महंता के रूप में हुई है, जो विष्णुराम पाल दूसरा बाई लेन बेला टोला कामरूप मेट्रो असम का रहने वाला था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है।पूरे मामले में मुजफ्फरपुर के ग्रामीण SP विद्या सागर ने कहा कि एक व्यवसायी का शव नदी के पास बरामद किया गया है। वो असम के गुवाहाटी के रहने वाले थे और लग रहा है कि व्यवसाय के सिलसिले में शहर में आए हुए थे। मामले की जांच किया जा रहा है। व्यवसाय को लेकर यहां आए थे, लेन देन के सिलसिले में। आत्महत्या भी हो सकता है, सभी बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें