फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गंडक नदी में डूबने से दंपति की मौत, 12 घंटे बाद शवों की हुई पहचान

Thu, 22 Jan 2026 11:07 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हाजीपुर

सार

हाजीपुर में एक बुजुर्ग दंपति नदी में डूबने की घटना में दम तोड़ गए। दोनों गंगा स्नान के लिए निकले थे, लेकिन लौटते समय नदी किनारे पैर फिसलने से वे पानी में गिर गए।
विज्ञापन
गंडक में डूबे बुजुर्ग दंपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के हाजीपुर में मंगलवार शाम गंडक नदी में डूबने से एक बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे कौनहारा श्मशान घाट स्थित दियारा के पास हुई। पति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पत्नी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कागजी कार्रवाई के बाद सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा था और मामले की जांच में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने दोनों शवों की पहचान कर ली है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक महिला और एक पुरुष गंडक नदी में डूबते हुए देखे गए थे। दोनों बचाओ-बचाओ की आवाज लगा रहे थे। यह आवाज सुनकर नदी किनारे रेत पर काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। नगर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों, मछुआरों और अन्य लोगों की मदद से दोनों को नदी से बाहर निकाला। पुरुष की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि महिला की सांसें चल रही थीं। उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पढ़ें- Crime: जज ने ही रची थी अपनी पत्नी की हत्या की साजिश! दो लाख की दी गई सुपारी; भाइयों और पार्षद ने किया यह काम

विज्ञापन


बाद में दोनों शवों की जांच पड़ताल के दौरान मृतकों की पहचान कर ली गई। वे गरौल थाना क्षेत्र के साधोपुर जीवन गांव निवासी 70 वर्षीय अर्जुन पंडित और उनकी 65 वर्षीय पत्नी शैली देवी बताए गए हैं। मृतक के छोटे बेटे मुकेश कुमार ने बताया कि उनके माता-पिता गंगा स्नान के लिए घर से निकले थे।

मुकेश कुमार ने बताया कि देर शाम तक जब उनके माता-पिता घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। रात करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि कोनहारा घाट पर गंडक नदी में पैर फिसलने से उनके माता-पिता डूब गए हैं और उनकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन रो-रो कर बुरा हाल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें