फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वैशाली में मोबाइल टावर के पास करंट से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Thu, 18 Sep 2025 08:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: घटना के बाद मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों में कोहराम मच गया। सुरज कुमार के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। मृतक की पत्नी और बच्चे घटना के बाद बुरी तरह प्रभावित हैं।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भागवती कॉलोनी, जगदम्बा स्थान के पास एक मोबाइल टावर के समीप करंट लगने से 30 वर्षीय युवक सुरज कुमार दास की मौत हो गई। सुरज, छोटी मरई के निवासी और राज कुमार दास के पुत्र थे।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरज कुमार अपने घर से चौहट्टा जा रहे थे और बाइक पर सवार थे। इसी दौरान मोबाइल कंपनी के टावर के पास बिजली के तार के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर की शतरंज खिलाड़ी मरियम फातिमा को महिला फिडे मास्टर का खिताब, जिले में खुशी की लहर

घटना की जानकारी चौहट्टा निवासी दीपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सुरज उनके सामने बाइक चला रहा था। टावर के पास बाइक गिरने पर उन्हें बचाने के प्रयास में उन्हें भी बिजली का झटका लगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टावर के गेट के पास करंट लगाया गया था।

घटना के बाद मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों में कोहराम मच गया। सुरज कुमार के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। मृतक की पत्नी और बच्चे घटना के बाद बुरी तरह प्रभावित हैं।इस संबंध में नगर थाना की पुलिस ने घटना की जानकारी प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें