फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha : बाकी छह चरणों के लोकसभा चुनाव पर भूमिहारों ने भाजपा से रख दी बड़ी मांग, टिकट में उपेक्षा का आरोप

Thu, 28 Mar 2024 04:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Election 2024: चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन था। बाकी छह चरणों को लेकर एनडीए में उठापटक है। एक पूर्व सांसद ने चिराग की पार्टी छोड़ी। इधर भाजपा में भूमिहारों की अनदेखी का आरोप लगा सूची को संशोधित करने की मांग आ गई है।
 
विज्ञापन
टिकट में उपेक्षा का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बीजेपी के कोर वोटर के रूप में रही भूमिहार समाज की उपेक्षा करना राजनीतिक दलों को महंगा पड़ेगा। बीजेपी के नेता और पूर्व मंत्री अजीत कुमार के घर पर आज कई जिला के भूमिहार समाज के लोगों ने एक साथ निर्णय किया है। जिसमें कहा गया कि बीजेपी इस गंभीर मसले पर पुनर्विचार करे और जो उनकी (भूमिहार) परंपरागत सीट रही है, उस सीट पर उन्हें उसका वाजिब हक दे। ऐसे में समाज उनका (भाजपा) साथ देगा और यदि बीजेपी इस मसले पर पुनर्विचार नहीं करती हैं तो हम इसके लिए अधिकृत होंगे और निर्णय लेंगे।

बिहार में भूमिहार की उपेक्षा का आरोप 

विज्ञापन

बता दें कि कल मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद ने बगावती सुर अपनाया था, अब यहां आज वैशाली लोकसभा के कांटी के पूर्व विधायक और वर्तमान भाजपा नेता अजीत कुमार ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ एक सभा का आयोजन कर भाजपा से बड़ी मांग कर दी है। बता दें कि अजीत कुमार ने सीधे तौर पर भाजपा द्वारा बिहार में भूमिहार की उपेक्षा का आरोप लगाया है और अब अपने शीर्ष नेतृत्व से कहा है कि यदि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हमारी मांगों पर विचार नहीं करता है, तब भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट का जो निर्णय होगा वह सभी कार्यकर्ताओं को मान्य होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें