फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नहर से एक युवक का अज्ञात शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, हत्या कर फेंकने की आशंका

Fri, 14 Feb 2025 03:15 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। लोग हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव मिलने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। घटना जिले के सिरिसिया थाना क्षेत्र के सेमरा परसा गांव के पास नहर की है। जहां एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने नहर में शव को उपलाते हुए देखा। नहर में उपलाते हुए शव को देख घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, लोगों के द्वारा यह कयास लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को किसी साक्ष्य छुपाने के नियत से नहर में फेंक दिया है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. शौर्य सुमन मौके पर खुद पहुंचे और निरीक्षण किया।

इधर, सिरिसिया थानाध्यक्ष रविकांत कुमार के अनुसार शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया है। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों की जांच करने में जुटी हुई है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। साथ ही जांच के लिए FSL और डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलाया गया है। शव की पहचान के लिए पुलिस ने दो नंबर जारी किए हैं। सदर एसडीपीओ विवेक दीप का मोबाइल नंबर 9431800079 और सिरिसिया थाना का नंबर 9471624880 जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें