फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गर्मी बढ़ते ही मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार के बढ़े मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर; जानें

Thu, 29 May 2025 06:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: SKMCH मेडिकल कॉलेज की अधीक्षक डॉ. कुमारी विभा ने बताया कि AES को लेकर अस्पताल पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा हमारी प्राथमिकता जीरो डेथ की है। अब तक आए सभी मरीजों का PICU में विशेष देखभाल के साथ इलाज किया गया है और सभी स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
अस्पताल में चमकी बुखार को लेकर डॉक्टरों की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ एक बार फिर से चमकी बुखार के मामले सामने आने लगे हैं। बीते तीन दिनों में AES के तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे जिले में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इनमें से 22 केस मुजफ्फरपुर जिले के हैं, जबकि तीन अन्य मामले गोपालगंज, सीतामढ़ी और शिवहर से जुड़े हैं।
विज्ञापन


हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक भर्ती सभी बच्चे इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड से सामने आया है, जहां एक बच्चा SKMCH मेडिकल कॉलेज के PICU वार्ड में एक सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की देखरेख में इलाज के बाद उसमें AES की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
गर्मी और उमस में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। संभावित खतरों को भांपते हुए प्रभावित क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम घर-घर जाकर लोगों को चमकी बुखार से बचाव के उपाय समझा रही है। साथ ही बच्चों को तेज धूप से बचाने और समय पर पोषणयुक्त आहार देने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें: दानापुर-हैदराबाद के बीच चलेगी समर स्पेशल, मदार से पटना के लिए भी विशेष गाड़ी; इन ट्रेनों का रूट बदला
विज्ञापन


SKMCH मेडिकल कॉलेज की अधीक्षक डॉ. कुमारी विभा ने बताया कि AES को लेकर अस्पताल पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा हमारी प्राथमिकता जीरो डेथ की है। अब तक आए सभी मरीजों का PICU में विशेष देखभाल के साथ इलाज किया गया है और सभी स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। नए केस की पुष्टि के साथ जिले में कुल संख्या 25 हो गई है। हमारे यहां 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी बच्चे को तत्काल इलाज मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि AES से बचाव के लिए अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा, विशेष निगरानी, और तत्काल उपचार की व्यवस्था की गई है। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे लक्षण दिखने पर बच्चों को तुरंत अस्पताल लेकर आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें