फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गंगा स्नान करने के दौरान मासूम की डूबने से मौत, पिता का था इकलौता पुत्र; घरवाले हुए बेसुध

Wed, 10 Sep 2025 03:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Hindi News Today: बच्चे के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास नहा रहे लोगों और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। करीब आधे घंटे की खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने बच्चे के शव को बाहर निकाला। इसके बाद सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कष्टहरिया घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक मासूम की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कष्टहरिया निवासी विकास राय के तीन वर्षीय पुत्र विक्रांत कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि विक्रांत अपने दो-तीन दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

बच्चे के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास नहा रहे लोगों और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। करीब आधे घंटे की खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने बच्चे के शव को बाहर निकाला। इसके बाद सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


पढ़ें: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मौके पर पहुंची बिदुपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक विक्रांत के पिता विकास राय दिल्ली की एक कंपनी में कार्यरत हैं। विक्रांत उनका इकलौता पुत्र था। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां, दादा-दादी और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें