फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: विश्व के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर के लिए 33 फीट लंबा, 210 टन वजनी शिवलिंग तमिलनाडु से रवाना

Sat, 22 Nov 2025 09:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar News: विराट रामायण मंदिर पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया गांव में करीब 115 एकड़ में निर्माणाधीन है। मंदिर परिसर में इसी विशाल शिवलिंग को स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में बन रहे विश्व के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर के लिए तैयार किया गया विशाल शिवलिंग अब पूर्वी चंपारण की ओर रवाना हो गया है। यह शिवलिंग 33 फीट लंबा और करीब 210 टन वजन का है, जिसे ग्रेनाइट पत्थर से तराशा गया है।

यह शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम स्थित पट्टिकाडू गांव में पिछले 10 वर्षों में तैयार किया गया है। इसे शनिवार को 96 पहियों वाले विशेष ट्रक पर कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से रवाना किया गया है। रास्ते में कई राज्यों और प्रमुख शहरों में श्रद्धालु इस शिवलिंग के दर्शन भी कर सकेंगे।

विज्ञापन


पढे़ं: किशनगंज में ओवैसी ने कई जनसभाओं को किया संबोधित, बोले- संविधान सबको देती है आजादी

विराट रामायण मंदिर पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया गांव में करीब 115 एकड़ में निर्माणाधीन है। मंदिर परिसर में इसी विशाल शिवलिंग को स्थापित किया जाएगा।

निर्माण करने वाली कंपनी के संस्थापक विनायक वेंकटरमण के अनुसार, शिवलिंग पर लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत आई है। पूजा-पाठ के बाद इसे मोतिहारी भेजा गया है। अनुमान है कि 20-25 दिनों में यह मंदिर परिसर पहुंच जाएगा और फरवरी 2026 तक इसे स्थापित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें