फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, महिला की शोर मचाने पर पहुंचे लोग; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 29 May 2025 07:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: मृतक ने अपने घर के सामने बने करकट वाले कमरे में गमछे से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी सबसे पहले पास में रहने वाली एक महिला को हुई, जिसने युवक को फंदे से लटका हुआ देखा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के मतवलवा अखाड़ा स्थित अंसारी मोहल्ले में गुरुवार दोपहर बाद एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मोहम्मद समीर, पिता मोहम्मद मुन्ना, निवासी अंसारी मोहल्ला के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद समीर ने अपने घर के सामने बने करकट वाले कमरे में गमछे से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी सबसे पहले पास में रहने वाली एक महिला को हुई, जिसने युवक को फंदे से लटका हुआ देखा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना तुरंत जदूआ ओपी प्रभारी रामनिवास कुमार को दी।

विज्ञापन


पढ़ें: शादी समारोह से लौट रहे चाचा-भतीजा सहित चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, कई गंभीर रूप से घायल

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें