Bihar: साहेबगंज थाना क्षेत्र के साहेबगंज बाजार में यूट्यूबर और कॉमेडियन सैफुल अंसारी के घर के बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी।
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज बाजार में सोमवार सुबह बदमाशों ने तांडव मचाया। बाइक सवार दो अपराधियों ने पूरे बाजार में घूम-घूमकर कई राउंड फायरिंग की। इसी दौरान वे एक यूट्यूबर के घर के दरवाजे पर चढ़कर गोलियां बरसाने लगे। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। भागने के दौरान बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
क्या है मामला?
साहेबगंज थाना क्षेत्र के साहेबगंज बाजार में यूट्यूबर और कॉमेडियन सैफुल अंसारी के घर के बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्होंने घर के नीचे दुकान पर भी गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा होने लगे, जिससे घबराकर अपराधी बाइक से भाग निकले। भागते वक्त उन्होंने एक शख्स को भी गोली मार दी।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी। घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए गए हैं। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।