फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वैशाली में अवैध बालू खनन पर बड़ा एक्शन, 11 हाईवा और 5 ट्रैक्टर जब्त; डीएम के निर्देश पर छापेमारी

Mon, 23 Feb 2026 11:10 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। चांदपुरा दियारा क्षेत्र से 11 हाईवा और 5 ट्रैक्टर जब्त किए गए। इसके साथ ही 1.60 करोड़ रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। 

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर चांदपुरा ओपी थाना क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई खनन विभाग मुख्यालय पटना की विशेष टीम, जिला खनन कार्यालय वैशाली और स्थानीय पुलिस के सहयोग से देर रात गंगा नदी के चांदपुरा दियारा क्षेत्र में की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर दियारा के जंगल इलाके में अवैध बालू खनन और परिवहन की जानकारी मिली थी। टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए 11 हाईवा और बालू लदे 5 ट्रैक्टर-डाला जब्त किए। टीम को देखते ही वाहन चालक तेज रफ्तार से भागने लगे, लेकिन सख्ती बढ़ने पर चालक और धंधेबाज वाहन छोड़कर फरार हो गए।

सभी वाहनों को संबंधित थाने में सुरक्षित रखा गया है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। जब्त वाहनों के मालिकों और संबंधित भूमि मालिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: कोलकाता में ट्रेलर हादसे में छपरा के युवक की मौत, शादी के एक साल पहले उजड़ा सुहाग

अवैध खनन संशोधित अधिनियम के तहत 1,25,500 सीएफटी धुस बालू, 11 हाईवा और 5 ट्रैक्टर पर कुल 1,60,14,825 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। इस बड़ी कार्रवाई के बाद बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें