फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार के इस जिले में 26 जुलाई तक इंटरनेट सेवाएं रहेंगी बंद

Fri, 24 Jul 2026 03:17 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में संभावित उपद्रव और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जिले में 26 जुलाई तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। फेसबुक, एक्स, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग पर भी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में उपद्रव की आशंका और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने मुजफ्फरपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है। जारी आदेश के अनुसार, आज से 26 जुलाई तक जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद रहेगी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग पर भी लगा प्रतिबंध
सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, फेसबुक, एक्स, व्हाट्सएप और टेलीग्राम समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि अफवाहों और भ्रामक संदेशों के प्रसार को रोका जा सके। सरकार का कहना है कि यह निर्णय पूरी तरह एहतियात के तौर पर लिया गया है, जिससे जिले में शांति, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। प्रशासन का मानना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली अफवाहों पर रोक लगाकर किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  प्रदर्शन में बवाल करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, आठ उपद्रवी चिन्हित; पहचान बताने पर 10 हजार का इनाम

इस संबंध में मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन को आदेश के प्रभावी अनुपालन और स्थिति पर लगातार निगरानी रखने को कहा गया है।हालांकि, अस्पतालों, बैंकिंग सेवाओं और अन्य आवश्यक आपातकालीन सेवाओं के लिए इंटरनेट सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी, ताकि आम लोगों को जरूरी सेवाओं के उपयोग में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें