फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीतामढ़ी की जगह जनकपुर को स्वास्थ्य मंत्री ने बता दिया माता सीता की जन्मस्थली; बाद में हटाया पोस्ट

Mon, 23 Jun 2025 01:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar: यह विवादित पोस्ट लगभग सात घंटे तक मंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर उपलब्ध रहा। बाद में या तो स्वयं गलती का एहसास हुआ या किसी ने उन्हें इस ओर सचेत किया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पोस्ट डिलीट कर नई और सही जानकारी के साथ नया पोस्ट साझा किया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री और उनकी वायरल पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय एक बड़ी भूल के चलते सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार हो गए। दरअसल, उन्होंने माता सीता की जन्मस्थली को लेकर ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें नेपाल के जनकपुर को पुनौरा धाम और माता सीता की जन्मस्थली बताया गया, जबकि पुनौरा धाम बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित है, जिसे माता सीता का जन्मस्थान माना जाता है।
विज्ञापन


यह विवादित पोस्ट लगभग सात घंटे तक मंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर उपलब्ध रहा। बाद में या तो स्वयं गलती का एहसास हुआ या किसी ने उन्हें इस ओर सचेत किया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पोस्ट डिलीट कर नई और सही जानकारी के साथ नया पोस्ट साझा किया।

मंगल पांडेय ने पहले लिखा था  विकास के साथ विरासत, जनकपुर की पुण्य भूमि पुनौरा धाम में बनेगा माता सीता का भव्य मंदिर.."इस पोस्ट में उन्होंने जनकपुर को पुनौरा धाम बताया और माता सीता की जन्मस्थली के रूप में उल्लेख किया था, जो भौगोलिक रूप से गलत है। दरअसल, पुनौरा धाम बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित है और धार्मिक मान्यता के अनुसार यहीं माता सीता का जन्म हुआ था। हालांकि गलती सुधारते हुए उन्होंने बाद में नया पोस्ट किया, जिसमें लिखा "विकास के साथ विरासत। सीतामढ़ी की पुण्य भूमि पुनौरा धाम में बनेगा माता सीता का भव्य मंदिर..."
विज्ञापन


पढ़ें: निजी अस्पताल में इलाज में लापरवाही का मामला, नाराज परिजनों ने की तोड़फोड़; लाखों की संपत्ति क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी एक्स पर पुनौरा धाम को लेकर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है। इस विषय को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने कहा कि राज्य के जिम्मेदार मंत्री को कम-से-कम बिहार के सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों की सटीक जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें