वैशाली के पहलेजा थाना क्षेत्र के खरिका गांव में घोर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां खेत के पीछे टूटे हुए बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से तीन सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें 15 वर्षीय एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मोटर चलाने के लिए खींचा गया था अवैध और खतरनाक तार
काम के सिलसिले में खेत गए थे तीनों भाई
मृतक की पहचान स्थानीय निवासी लखन महतो के 15 वर्षीय पुत्र विनय कुमार के रूप में हुई है। हादसे में घायल उसके दोनों भाइयों की पहचान दीपू कुमार और विकास कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों भाई किसी जरूरी काम से अपने घर के पीछे स्थित खेत की ओर गए थे। उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वहां मौत नंगे तार के रूप में उनका इंतजार कर रही है। जैसे ही वे खेत में पहुंचे, अचानक बिजली के टूटे हुए तार की चपेट में आ गए। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें
वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल सबसे बड़े भाई दीपू कुमार का इलाज जौहरी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। तीसरे भाई विकास कुमार का प्राथमिक उपचार स्थानीय चिकित्सक ने किया।
ये भी पढ़ें- Bihar News: गयाजी में दो दिन से जमीन की रजिस्ट्री ठप, पेपरलेस व्यवस्था के विरोध में डीड राइटरों का असहयोग
पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दूसरी ओर, आक्रोशित ग्रामीणों और शोकाकुल परिजनों ने लापरवाह किसान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे खरिका गांव को झकझोर कर रख दिया है।