फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Flood: सिकरहना नदी का कटाव जारी; 10 पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क खतरे में, 80% हिस्सा पानी में समाया

Fri, 11 Oct 2024 01:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari Flood: स्थानीय लोगों ने बताया कि सिकरहना नदी में बाढ़ का पानी कम होने पर कटाव तेज हो जाता है, जिससे सड़क और आसपास के क्षेत्रों को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। लेकिन प्रशासन इस स्थिति से बेखबर है।
विज्ञापन
सड़क का 80 प्रतिशत हिस्सा बाढ़ के पानी में समाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में जटवा से जनेरवा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर सिकरहना नदी का लगातार कटाव हो रहा है, जिससे अब तक 80% सड़क बाढ़ के पानी से कट चुकी है। यह सड़क मोतिहारी जिला मुख्यालय को बंजरिया प्रखंड के पांच पंचायतों के साथ-साथ सुगौली और रामगढ़वा प्रखंडों से जोड़ती है। लेकिन कटाव के कारण सड़क बंद होने के कगार पर है।

विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों ने बताया कि सिकरहना नदी में बाढ़ का पानी कम होने पर कटाव तेज हो जाता है, जिससे सड़क और आसपास के क्षेत्रों को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन इस स्थिति से बेखबर है और अभी तक कोई अधिकारी इस समस्या का जायजा लेने नहीं पहुंचा है।
 

विज्ञापन

सड़क का 80 प्रतिशत हिस्सा बाढ़ के पानी में समाया - फोटो : अमर उजाला
दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था में व्यस्त प्रशासन को बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कटावरोधी कार्य की तत्काल मांग की है, ताकि इस मुख्य सड़क पर आवागमन प्रभावित न हो। बुढ़वा डायवर्सन पर पानी भरा होने के कारण फुलवार उत्तरी, फुलवार दक्षिणी और रोहिनिया पंचायतों के लोगों के लिए यही सड़क वैकल्पिक मार्ग बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें