फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्यास बुझाने गया किसान लौटकर नहीं आया, खेत में फैले करंट ने ली जान

Sat, 02 May 2026 03:07 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News: वैशाली जिले के रूस्तमपुर थाना क्षेत्र के लिटियाही दियारा में मकई की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत में बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से 58 वर्षीय किसान देवेंद्र राय की दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के रूस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लिटियाही दियारा में मकई के खेत में जंगली जानवरों से फसल बचाने के उद्देश्य से बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान सरायपुर पंचायत के लिटियाही निवासी भरत राय के 58 वर्षीय पुत्र देवेंद्र राय के रूप में हुई है।

विज्ञापन


खेत में काम के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, लिटियाही दियारा में किसानों द्वारा जंगली जानवरों से मकई की फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर बिजली का तार लगाया गया था। देवेंद्र राय अपने बथान के पास केले के बागान में काम करने गए थे। काम के दौरान उन्हें प्यास लगी, जिसके बाद वे पास के खेत में पानी पीने गए, जहां वे बिजली के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौत हो गई।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 10 मिनट की देरी से छूटी परीक्षा, छात्रा का हाई वोल्टेज ड्रामा; बोली- अंदर जाने दो, नहीं तो दे दूंगी
विज्ञापन


परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
परिजनों ने बताया कि खेत में लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से पहले भी कई जानवरों की मौत हो चुकी है। उन्होंने संबंधित किसान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतक के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें