फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: मुजफ्फरपुर में दलित की हत्या पर सियासत तेज, राजद पर बरसे लोजपा (आर) सांसद अरुण भारती

Mon, 10 Nov 2025 07:07 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर। गायघाट में दलित शंकर पासवान की हत्या के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। सोमवार को लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर राजद पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
सांसद अरुण भारती अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पीड़ित परिवार से मिलते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई शंकर पासवान की हत्या के बाद अब यह मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उनके साथ वैशाली की सांसद वीणा देवी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
विज्ञापन


सांसदों ने परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने घटना को राजनीतिक हत्या करार दिया और कहा कि यह बिहार में बढ़ते जंगलराज का उदाहरण है।



'जंगलराज लाने की कोशिश की जा रही'
सांसद अरुण भारती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजद और महागठबंधन के लोग दलितों को सिर्फ वोट बैंक समझते हैं। जब दलित उनके पक्ष में वोट नहीं देते, तो उनकी हत्या तक कर दी जाती है। बिहार में फिर से जंगलराज लाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News : अब सीवान में VVPAT की पर्ची मिलने पर हंगामा, कहां मिली? यह भी जानें; क्या होता है वीवीपैट
विज्ञापन


'मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा'
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस घटना के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी और मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। इस अमानवीय कृत्य का जवाब जनता आने वाले चुनाव में देगी, सांसद ने जोड़ा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थानीय प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें