फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'जल्द ही जेल में होगा लालू परिवार', गोवा के सीएम प्रमोद सावंत बोले; कहा- बिहार को विकसित बनाएंगे

Sat, 18 Oct 2025 09:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar Election: प्रमोद सावंत भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक पवन जयसवाल के नामांकन में शामिल होने ढाका पहुंचे थे। खेल मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार जेल में होगा।
विज्ञापन
गोवा के सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को मोतिहारी के ढाका विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लालू परिवार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार की जनता विकास के नाम पर वोट देगी, न कि नौकरी के नाम पर जमीन लिखवाने वालों को।

प्रमोद सावंत भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक पवन जयसवाल के नामांकन में शामिल होने ढाका पहुंचे थे। खेल मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार जेल में होगा। उन्होंने कहा कि जब लालू परिवार सत्ता में रहता है तो नौकरी के बदले लोगों से जमीन लिखवा लेता है और अब उनका बेटा नया बहुरूपिया बनकर नौकरी देने की बात कर रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: नालंदा में 24 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द, चुनावी मैदान में अब 73 उम्मीदवार; जानें सबकुछ

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मतदाताओं से अपील की कि वे भाजपा प्रत्याशी पवन जयसवाल को अपना बहुमूल्य वोट दें और बिहार को विकसित बनाने में सहयोग करें। इस दौरान नामांकन स्थल पर करीब पचास हजार की भीड़ उमड़ी थी, जिससे भाजपा नेताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें