फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Education: इंजीनियरिंग कॉलेज बेतिया के 14 विद्यार्थियों का बेहतर पैकेज पर प्रतिष्ठित कंपनी में चयन, जताई खुशी

Mon, 29 Jul 2024 12:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar Education News: महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विजय कुमार गुप्ता ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों का चयन रीनेक्स टेक्नोलॉजी जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में होना संस्थान के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
चयनित विद्यार्थियों में छात्राओं ने मारी बाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज कुमारबाग के 14 छात्रों का चयन एक प्रतिष्ठित कंपनी में हुआ है, जिससे छात्रों सहित महाविद्यालय प्रबंधन में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय के प्लेसमेंट समन्वय साकेत कुमार ने बताया कि सभी 14 छात्रों को रीनेक्स टेक्नोलॉजी नामक कंपनी ने विस्तृत चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुना है। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार और एचआर साक्षात्कार शामिल थे। इन छात्रों ने अपनी कठिन मेहनत और समर्पण से यह सफलता हासिल की है।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने बताया कि चयनित छात्रों में इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल सिविल इंजीनियर विभाग के छात्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों का चयन पांच लाख 20 हजार के पैकेज पर हुआ है। चयनित छात्र सपना कुमारी, सुमन कुमारी, निक्की कुमारी, कुमारी अंजलि, पम्मी कुमारी, नम्रता कुमारी, कुंदन कुमार, पुलकित पांडे, अमित कुमार, ऐश्वर्या भारती, उत्सव करन, रोशनी कुमारी, शुभम कुमारी और उत्तम कुमार यादव सफलता पाकर प्रसन्न दिखे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही रोजगारपरक शिक्षा और प्राध्यापकों द्वारा दिए गए उचित मार्गदर्शन को दिया।
 
वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विजय कुमार गुप्ता ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों का चयन रीनेक्स टेक्नोलॉजी जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में होना संस्थान के लिए गौरव की बात है। यह संस्थान की शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता और छात्रों के मेहनत का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें