फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Dowry Crime: फोन पर मदद की गुहार और फिर पेट्रोल से जला दी गई खुशबू, जिंदगी की जंग हार गई विवाहिता

Wed, 08 Apr 2026 05:08 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बगहा के रामनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता खुशबू को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। 90 प्रतिशत झुलसी महिला की बेतिया में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया के बगहा के रामनगर क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसी महिला की इलाज के दौरान बेतिया में मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और दहेज प्रथा की भयावह सच्चाई एक बार फिर उजागर हुई है।

मृतका की पहचान खुशबू नशा के रूप में हुई है, जो रामनगर नगर परिषद के जुलाहा टोली वार्ड संख्या 12 की निवासी थी। परिजनों के अनुसार, खुशबू की शादी रामनगर निवासी औरंजन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। घटना की रात खुशबू ने देर रात अपने मायके वालों को फोन कर बताया कि ससुराल वाले उसे जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। इसके कुछ ही देर बाद उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

विज्ञापन


पढ़ें: नया सवेरा 2.0 अभियान के तहत मानव तस्करी पर पुलिस का बड़ा वार, आठ किशोरियां की गईं रेस्क्यू; 4 गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसी खुशबू को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि वह करीब 90 प्रतिशत तक जल चुकी थी, जिससे उसकी स्थिति बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों में इस घटना को लेकर गहरा शोक और आक्रोश है। खास बात यह है कि खुशबू ने पहले भी ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था, जो फिलहाल अदालत में लंबित था। इसके बावजूद उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जो अंततः उसकी मौत का कारण बना।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ कड़े कदम उठाने की जरूरत को फिर से उजागर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें