फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ‘पापा बेकसूर थे, उन्हें क्यों मारा’...कश्मीर के आतंकी हमले में वैशाली के फहीमुन की मौत पर बेटी का दर्द

Wed, 23 Oct 2024 01:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: मेरे पापा बेकसूर थे, उन्हें गोली क्यों मारी गई। "मैं IAS ऑफिसर बनना चाहती थी; सरकार मुझे इंसाफ दिलाए और मेरी पढ़ाई का खर्चा भी उठाए। ये शब्द जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले में मारे गए वैशाली के फहीमुन की बेटी के हैं।
विज्ञापन
मतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के गांदरबल में रविवार को हुए आतंकी हमले में कुल सात मजदूरों की मौत हुई है। इसमें बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले फहीमून नासीर भी शामिल हैं। फहीमुन नासीर छह साल से कश्मीर में रह कर कंपनी में सेफ्टी मैनेजर की नौकरी करते थे। वहीं मृतक के बहनोई शकील अहमद काजमी ने कहा कि यह एक बड़ा हादसा है।
विज्ञापन


वह अपने बच्चों के लिए कश्मीर में जाकर कमा रहे थे। घर की परवरिश किया करते थे। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे हिंदुस्तान और बिहार के लिए बहुत अफसोसनाक है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने परिवार के लिए काम करने के लिए गया था, अब उसका शव आया है। शव घर पर आते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सभी की आंखे नम हो गई।

बेटी की गुहार
बता दें कि बीते दिनों जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में वैशाली के अब्बाकरपुर निवासी फहीमुन नासीर की मौत हो गई थी। घर शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी परिवार के सदस्य रोने बिलखने लगे। मृतक फहीमुन नासीर की बेटी जिकरा फहीम ने रोते हुए चीख चीखकर सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई है। बेटी ने कहा कि मेरे पापा की क्या गलती थी, वो बेकसूर थे। बेटी ने कही की मैं IAS ऑफिसर बनना चाहती थी। पापा का सपना पूरा करना चाहती थी। पापा चाहते थे कि मैं IAS ऑफिसर बनूं। बेटी ने पढ़ाई की सारे खर्चे उठाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें