फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में यहां पड़ोसी बने जान के दुश्मन! रास्ते के विवाद में बुजुर्ग की आंख में गोली मारकर हत्या; सनसनी

Sat, 01 Aug 2026 12:16 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर 70 वर्षीय हरबंसू राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर पूर्वी पंचायत में रास्ते को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए जुड़ावनपुर और राघोपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी 70 वर्षीय हरबंसू राय के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हरबंसू राय और पड़ोसी श्याम नंदन राय के बीच लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि श्याम नंदन राय ने रास्ते पर अपना घर बना लिया था, जबकि हरबंसू राय ने वहां पिलर लगाकर घेराबंदी कर दी थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। शनिवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने हरबंसू राय की आंख में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू की
परिजनों ने हत्या का आरोप स्थानीय श्याम नंदन राय, राजा राम राय और करू राय पर लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। वहीं, फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  'मां, मैं घबरा रहा हूं' और टूट गया संपर्क! ननिहाल जाने निकला बेटा नहीं लौटा; ट्रेन से गिरकर हुई मौत
विज्ञापन


क्या बोले एसपी?
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभांक मिश्रा ने बताया कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें