फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: रुपये मांगने पर की थी युवती की हत्या, मुजफ्फरपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी का खुलासा

Mon, 23 Sep 2024 07:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर पुलिस ने निधी कुमारी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी ने कबूल किया है कि उसने रुपये मांगने पर युवती की हत्या कर दी थी। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के चर्चित निधि कुमारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर मुख्य आरोपी मृत्युंजय भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हत्या के पीछे युवती द्वारा नौकरी के नाम पर दिए गए रुपये वापस मांगने का दबाव बताया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, घटना 12 सितंबर को तब सामने आई, जब निधि कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत से बरामद हुआ था। जांच में पता चला कि आरोपी मृत्युंजय ने नौकरी दिलाने के नाम पर निधि से लाखों रुपये लिए थे। जब निधि ने लगातार रुपये वापस मांगने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने आरोपी को दुबहा रेलवे स्टेशन से भागने की कोशिश करते समय गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार, खून से सने कपड़े और अन्य सामग्री भी बरामद की है। डीएसपी ईस्ट मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने रुपये वापस करने के दबाव के चलते हत्या की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें