फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: महिला की हत्या कर शव पुल से फेंका, मौके पर हंगामा; पुलिस पर भी हुआ हमला

Wed, 20 Aug 2025 02:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: कुढ़नी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस बीच पुलिस ने महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों में तस्वीरें भेजी हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब ग्राहुआ चौर स्थित पुल के नीचे एक अज्ञात महिला का शव खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ। ग्रामीणों ने पुल के नीचे शव देख पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कुढ़नी थाना की डायल-112 पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। हालांकि शव मिलने के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए और आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया। इस दौरान वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

प्रारंभिक जांच में गला रेतकर महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। आशंका है कि अज्ञात अपराधियों ने महिला की हत्या कर शव को पुल से नीचे फेंक दिया। मृतका की उम्र लगभग 25 से 28 वर्ष आंकी जा रही है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


पढ़ें;  गया जी से दिल्ली के लिए 22 अगस्त को चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

कुढ़नी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस बीच पुलिस ने महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों में तस्वीरें भेजी हैं। एसडीपीओ वेस्ट टू, अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि “पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। महिला की पहचान के बाद ही हत्या की असल वजह सामने आ पाएगी।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें