फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: आपसी विवाद में छात्रा को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस; मौके से दो आरोपी गिरफ्तार…हथियार भी बरामद

Thu, 22 Aug 2024 05:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar Crime: जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के संजय सिनेमा रोड में ओवरब्रिज के पास आपसी विवाद को लेकर एक छात्रा को गोली लग गई। जिसके बाद आनन फानन में घायल को इलाज हेतु अस्पताल में कराया गया है। गोली युवती के बांह में लगी है, जिससे वो जख्मी हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के संजय सिनेमा रोड पर ओवरब्रिज के पास आपसी विवाद में छात्रा को लगी गोली है। घटना के बाद से पुलिस ने घायल छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर के मुताबिक गोली युवती के हाथ को छूकर निकल गई थी। उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं घायल मनीषा के परिजनों ने यह बताया कि रिंकू की पत्नी जूली से दस हजार रुपए उधार लिए थे। देर रात रिंकू शराब के नशे में घर में घुसकर रुपए को मागने लगा। मनीषा के पिता पिंटू ने अभी पैसे नहीं दे पाने कि बात कही तो रिंकू ने गोली चला दी।

विज्ञापन

 

वहीं इस पूरे मामले को लेकर के एसडीपीओ टाउन टू विनिता सिन्हा ने बताया कि ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के संजय सिनेमा रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे की रहने वाली मनीषा कुमारी को गोली लगी है। आपसी विवाद में ये गोली चली है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों गिरफ्तार व्यक्ति कि पहचान रिंकू भगत और पवन भगत के रुप में हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें