फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मोतिहारी में दिनदहाड़े सीएसपी से दो लाख रुपये की लूट, एक महिला से भी 30 हजार की छिनैती

Mon, 02 Sep 2024 05:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar Crime Rises: मोतिहारी में एक ही थानाक्षेत्र में दिनदहाड़े लूट और छिनैती की घटना घट गई, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। एक ओर जहां सीएसपी से लाखों की लूट हो गई वहीं दूसरी ओर एक महिला से बैंक के बाहर नकदी छीन ली गई। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस दोनों घटनाओं की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी के केसरिया थानाक्षेत्र में एक लूट और एक छिनैती की घटना दिनदहाड़े घट गई। इससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। थानाक्षेत्र के महमदपुर गांव में स्थित सीएसपी से अपराधियों ने दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर दो लाख रुपये लूट लिए। सूचना पाकर चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष उदय कुमार सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महमदपुर गांव में सेंट्रल बैंक का सीएसपी संचालित होता है, जिसके संचालक रंजीत कुमार हैं। रंजीत कुमार सुबह साढ़े दस बजे के करीब ज्यों ही सीएसपी का शटर खोलकर अंदर घुसे कि अचानक एक बाइक पर सवार दो अपराधी भी पहुंच गए। फिर अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर दो लाख रुपये लूट लिए और खजुरिया की ओर निकल गए।

दूसरी वारदात बैंक ऑफ इंडिया के सामने घटी। जहां शांति देवी नामक महिला बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर जैसे ही बैठी, उसी वक्त एक महिला ने उसके रुपये उड़ा लिए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें