फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: फर्जी पासपोर्ट बनवाया, फिर नेपाल के जरिए भारत में घुसने की कोशिश; चुनाव से पहले इस देश का युवक पकड़ाया

Thu, 04 Sep 2025 03:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar: थाना पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह तीन महीने के मेडिकल वीजा पर मुंबई आया था और करीब 12 साल तक वहीं रह चुका है। इसके बाद उसने कोटे डी आइवर गणराज्य का फर्जी पासपोर्ट बनवाया और नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश की। 
विज्ञापन
नाइजेरियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडो-नेपाल बॉर्डर से एक नाइजीरियन नागरिक को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह नेपाल के रास्ते बिना वैध वीजा और पासपोर्ट के भारत में प्रवेश कर रहा था। गिरफ्तार युवक से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मोतिहारी के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित रक्सौल बॉर्डर के पास से नाइजीरियन युवक उचे जोसेफ ओकोये को पकड़ा गया। इमिग्रेशन विभाग की जांच में उसके पास कोई वैध कागजात नहीं मिलने पर उसे हरैया थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


पढे़ं: 'प्लीज...टायर न जलाए', इतनी सी बात पर भड़क गए बंद समर्थक, परिवार पर किया चाकू से हमला; तीन घायल

थाना पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह तीन महीने के मेडिकल वीजा पर मुंबई आया था और करीब 12 साल तक वहीं रह चुका है। इसके बाद उसने कोटे डी आइवर गणराज्य का फर्जी पासपोर्ट बनवाया और नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश की, तभी वह गिरफ्त में आ गया। इस संबंध में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि गिरफ्तार नाइजीरियन नागरिक के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें