मुजफ्फरपुर जिले के बोचाहा थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्चे के साथ गलत काम किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने रोते हुए परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
परिजनों के मुताबिक, बच्चा दरवाजे पर खेल रहा था, तभी गांव का ही एक युवक उसे खेलने के बहाने जबरन अपने साथ ले गया। काफी देर बाद जब बच्चा वापस लौटा, तो वह डरा-सहमा और खून से लथपथ था। परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
पढ़ें: ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवान की सड़क हादसे में मौत, गांव में मचा कोहराम
पीड़ित बच्चे ने आरोपी की पहचान निखिल कुमार के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि पीड़ित के बयान पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घायल बच्चे का इलाज चल रहा है।