फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: शिवहर में किराना व्यवसायी की गला दबाकर हत्या, बदमाशों ने सोए अवस्था में ली जान; इलाके में दहशत

Sun, 02 Jun 2024 06:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

Sheohar Crime: शिवहर में सोए अवस्था में एक किराना व्यवसायी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक किराना व्यवसायी संजय कुमार सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के शिवहर से एक किराना व्यवसायी की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना तरियानी थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव वार्ड नंबर-4 की है। जहां रविवार को उक्त किराना दुकानदार की अज्ञात अपराधियों द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त व्यवसायी अपनी दुकान में ही सोए हुए थे। सुबह जब उनका लड़का उठाने के लिए गया तो उन्हें मृत पाया। मृतक की पहचान तरियानी थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव निवासी भाभिखण सिंह के बेटे संजय कुमार सिंह (50) के रूप में की गई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद तरियानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर सदर अस्पताल भेज दिया। 
 

विज्ञापन

घटनास्थल पर मामले की छानबीन करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी पहचान में जुट गई है। जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि गला दबाकर हत्या किए जाने की सूचना पर एसडीपीओ अनिल कुमार और तरियानी थानाध्यक्ष राजेश कुमार द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच की गई है। प्रथम दृष्टि पर गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें