Bihar Crime: थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी ने बताया कि सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग की मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक मिडिल स्कूल में 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ गांव के ही 16 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। नाबालिग छात्रा के पिता की शिकायत पर महिला थाना की पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहीं आरोपी किशोर को भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने पिता के कहने पर किराना स्टोर से सामान लेकर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। डरी सहमी बच्ची जब घर पहुंची तो दादी ने बच्ची के व्यवहार और कपड़ों में बदलाव देखकर उससे पूछताछ की। इसके बाद पूरी घटना की जानकारी पिता को बताई गई। पिता ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। वहीं थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी ने बताया कि सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग की मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।