फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: सीएम सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी, पटना से गुजरात तक जाएगा बिहार का दल

Wed, 14 Oct 2026 02:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश होते हुए गुजरात पहुंचेगी।

विज्ञापन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष के निकट बने मंच से राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली पटना से शुरू होकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश होते हुए गुजरात पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। इस रैली में बिहार के मोटरसाइकिल दल की भागीदारी राज्य के लिए गौरव का विषय है। यह पहल युवाओं और आम नागरिकों के बीच राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा एकता का संदेश प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन


पढ़ें: गैस रिसाव के बाद लगी भीषण आग, दो मासूम बच्चों की मौत, 17 लोग झुलसे; कई गोरखपुर रेफर

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें