फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: उमेश कुशवाहा के घर पहुंचे सीएम नीतीश, दूल्हे को दिया आशीर्वाद, बोले- दोनों राज्यों में सरकार बनाएंगे

Thu, 21 Nov 2024 09:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को उमेश कुशवाहा के घर हाजीपुर पहुंचे और दूल्हे को आशीर्वाद दिया। वहां पर मौजूद तमाम लोगों का अभिवादन भी किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव को लेकर बड़ी बात कही।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के जंदाहा में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के घर एक शादी समारोह में शामिल होने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। उप मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हम झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव जीतेंगे और NDA की सरकार बनेगी।

विज्ञापन


वहीं, बिहार के चुनाव को लेकर जब सवाल किया गया तो सम्राट चौधरी ने कहा, बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। बता दें कि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के घर शादी में शामिल होने बिहार के कई विधायक और सांसद लगातार पहुंच रहे हैं। सम्राट चौधरी के साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी भी पहुंचे थे। वहीं, नीतीश कुमार ने उमेश कुशवाहा के घर पहुंचकर वर को आशीर्वाद दिया। वहां पर मौजूद तमाम लोगों का अभिवादन भी किया।

नीतीश कुमार के पहुंचने की सूचना मिलते ही इलाके के लोग काफी संख्या में देखने पहुंच गए। जहां पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित उनके साथ तमाम मंत्री और विधायक उमेश कुशवाहा के घर पर पहुंचे तो लोगों का अभिवादन भी किया। वहीं, नीतीश कुमार की आने की सूचना को लेकर वैशाली जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। चौक-चौराहे तमाम जगहों पर पुलिस बल की तैनाती जिला प्रशासन की ओर से की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें