फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: हवा में सात मिनट तक रुका सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, स्टेडियम में मच गई अफरा-तफरी

Sat, 11 Jul 2026 03:44 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

बिहार के हाजीपुर में सरकारी कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के तुरंत बाद करीब सात मिनट तक हवा में एक ही जगह पर होल्ड रहा। इससे स्टेडियम में मौजूद लोगों और अधिकारियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
उड़ान भरते ही थम गया सीएम का हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के हाजीपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर को लेकर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अक्षयवट राय स्टेडियम से उड़ा, वह आगे बढ़ने के बजाय करीब सात मिनट तक हवा में एक ही जगह पर मंडराता रहा। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों और अधिकारियों की सांसें थम गईं। कुछ लोग हेलीकॉप्टर देखने के बजाय सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद उड़ान भरते ही रुका हेलीकॉप्टर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से हाजीपुर पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनका हेलीकॉप्टर अक्षयवट राय स्टेडियम से पटना के लिए रवाना हुआ। उड़ान भरने के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर ने आगे बढ़ने के बजाय आसमान में ही करीब सात मिनट तक एक ही स्थान पर होल्ड किया। इस अप्रत्याशित स्थिति से स्टेडियम में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, भीड़ को हटाया

हेलीकॉप्टर के लंबे समय तक हवा में रुके रहने से किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। पुलिसकर्मियों ने स्टेडियम में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाना शुरू किया। कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस ने हालात को जल्द ही नियंत्रित कर लिया।

ये भी पढ़ें-  सिर्फ सीट भरने नहीं, जनता की लड़ाई लड़ने पहुंचे हैं विधायक'; गयाजी में सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा संदेश

तकनीकी खराबी नहीं, लोकेशन क्लियर होने का था इंतजार

करीब सात मिनट बाद हेलीकॉप्टर ने सामान्य रूप से उड़ान भरी और सुरक्षित पटना के लिए रवाना हो गया। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में किसी तरह की तकनीकी खराबी नहीं आई थी। अधिकारियों के मुताबिक, पायलट को आगे की लोकेशन स्पष्ट रूप से नहीं मिल पा रही थी। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उन्होंने हेलीकॉप्टर को हवा में ही होल्ड करने का फैसला लिया। जैसे ही आगे की लोकेशन स्पष्ट हुई, हेलीकॉप्टर ने सामान्य रूप से अपनी उड़ान जारी रखी और सुरक्षित रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें