फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महिला शिक्षिका की संदिग्ध मौत पर FIR दर्ज, मायके वालों ने हत्या और साजिश का लगाया आरोप

Tue, 27 Jan 2026 10:10 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली में शिक्षिका प्रिया भारती का शव फंदे से लटका मिलने के बाद मायके वालों ने इसे हत्या बताते हुए FIR दर्ज कराई है। सुसाइड नोट और घटनास्थल की स्थिति पर सवाल हैं। पुलिस पोस्टमार्टम और जांच के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
मृतका प्रिया भारती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के कटहरा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता महिला शिक्षिका की मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय हिन्दी खाजेचांद छपड़ा में विशिष्ट शिक्षिका के पद पर कार्यरत 26 वर्षीय प्रिया भारती का शव अख्तियारपुर सेहान गांव स्थित किराये के मकान में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन

 
घटनास्थल की स्थिति ने बढ़ाया संदेह
परिजनों और पुलिस के अनुसार घटनास्थल की परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। प्रिया का शव पतली नायलॉन की रस्सी से लटका हुआ था, जबकि दोनों पैर सीढ़ी पर टिके हुए थे। कमरे का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था और अंदर की ग्रिल खुली हुई मिली। परिजनों का कहना है कि ये हालात आत्महत्या से अधिक हत्या की ओर इशारा करते हैं।

पढ़ें- Bihar News: सरकारी स्कूल की शिक्षिका की हत्या या आत्महत्या? सीढ़ी के पास पैर मुड़ा लटका था पतली रस्सी से शव
विज्ञापन

 
रात में मौत, सुबह आत्महत्या की सूचना
जानकारी के अनुसार रविवार की रात प्रिया अपने कमरे में अकेली थी। सास दो दिन पहले उसकी तीन माह की दुधमुंही बच्ची को लेकर गांव चली गई थीं, जबकि पति दीपक कुमार तीन दिनों से छुट्टी का बहाना बनाकर घर में रुका हुआ था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे दीपक ने प्रिया की मां को फोन कर बताया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।
 
सुसाइड नोट पर भी परिजनों को शक
घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी पहली पंक्ति थी कि यह कोई हत्या नहीं है। परिजनों का कहना है कि यह वाक्य ही पूरे मामले को संदिग्ध बनाता है। मृतका के पिता का आरोप है कि यह नोट प्रिया से दबाव में लिखवाया गया हो सकता है, क्योंकि इसमें आत्महत्या के किसी कारण या मनोस्थिति का उल्लेख नहीं है।

पढ़ें- Bihar Crime: गणतंत्र दिवस के दिन पांच साल की बच्ची से दरिंदगी, दुष्कर्म के आरोप में रिश्ते के चाचा का गिरफ्तार
विज्ञापन

 
शादी के बाद से प्रताड़ना का आरोप
मृतका के मायके वालों ने बताया कि प्रिया भारती की शादी 16 नवंबर 2024 को जंदाहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर पुरुषोत्तम गांव निवासी दीपक कुमार से हुई थी। दीपक रक्सौल में आईसीआईसीआई बैंक में डिप्टी ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत है। शादी के बाद से ही दहेज और अन्य बातों को लेकर प्रिया को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का दावा है कि प्रिया गलत के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिला थी, इसी कारण ससुराल पक्ष उससे नाराज रहता था।
 
मायके पक्ष की FIR और पुलिस की कार्रवाई
मृतका की मां इंद्रकला भारती ने कटहरा थाना में आवेदन देकर पति दीपक कुमार समेत सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। हत्या और साजिश की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की गई है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक जांच के साथ कॉल डीटेल्स खंगाली जा रही हैं। फिलहाल पति दीपक कुमार से पूछताछ जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें