फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लापता नाबालिग बच्चे का शव तालाब से बरामद, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 12 Dec 2024 05:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

बिहार के मोतिहारी में बुधवार शाम से लापता नाबालिग का शव पोखरा में मिला। मामला जीतना थाना एरिया का है। नाबालिग का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में जीतना थाना क्षेत्र के बनकटवा निवासी उमेश साह के 14 वर्षीय पुत्र रंजन का शव गुरुवार सुबह सरेही पोखरा में मिला। मृतक के पटीदार के लोग शौच के लिए गए थे तो पोखरा के किनारे चप्पल को देखा, जिससे उन्हें संदेह हुआ तो इसकी सूचना परिवार वालों को दी। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग सहित ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और पोखरा में खोजने लगे। पोखरा में शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चे की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रंजन बुधवार को करीब शाम चार बजे से ही घर से लापता था। मृतक दो भाई था, जिसमे वह छोटा था। वह उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बनकटवा बालक के 9वीं का छात्र था। शांत स्वभाव के किशोर के डूबकर मरने से परिजन हतप्रभ हैं।

परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलते ही जीतना पुलिस ने शव को अपने अभिरक्षा में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। इधर, मृतक के पिता ने तालाब में डूबने से हुई मौत के लिए अंचल में आवेदन दिया है। राजस्व कर्मचारी चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें