फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalu Yadav: राहुल गांधी के बाद अब 'तेज' को लालू ने क्या दिया मैसेज? रोने वाले विधायक के पास पहुंचे RJD अध्यक्ष

Thu, 12 Dec 2024 05:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े पुत्र ने फिर महुआ विधानसभा सीट पर दावा ठोका है। इस सीट को लेकर तेजप्रताप यादव बार-बार जिस प्रकार से बयान दे रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि मौजूदा एमएलए मुकेश रोशन का टिकट कटना लगभग तय है।
विज्ञापन
तेजप्रताप यादव और लालू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनीति असीमित संभावनाओं का खेल है। लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव पिछले दिनों वैशाली जिले के महुआ विधानसभा से चुनाव लड़ने का संकेत हाजीपुर में एक निजी कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए दिए थे। महुआ विधायक राजद के मुकेश रोशन के खिलाफ चुनाव लड़ने का बिगुल इससे पहले भी तेजप्रताप के द्वारा फूंका जा चुका है।

विज्ञापन


बता दें कि साल 2025 में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपना समीकरण बैठाने में लगी हुई हैं और तेजप्रताप के बयान आने के बाद महुआ के विधायक मुकेश रोशन के द्वारा मीडिया से बात करते हुए रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। लेकिन इन तमाम अटकलों के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव महुआ विधायक मुकेश रोशन के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने महुआ पहुंचे। जहां पर लालू प्रसाद यादव अपने बगल वाली कुर्सी पर महुआ विधायक को बैठाते हैं और पूरे कार्यक्रम में अपने साथ रखते हैं। 



महुआ विधायक पटना से ही लालू प्रसाद यादव के गाड़ी में सवार होकर महुआ तक पहुंचे थे। अब लालू प्रसाद यादव के द्वारा महुआ विधायक मुकेश रोशन को अपने साथ रखकर लालू प्रसाद यादव ने अपना मैसेज साफ कर दिया है। इन सभी के बीच जिस समय लालू प्रसाद यादव मुकेश रोशन को अपने साथ लेकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे, उसी समय ही उनके बड़े लाल तेजप्रताप के यादव के द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा था कि महुआ हमारी परंपरागत सीट रही है, मैंने महुआ के विकास के लिए अपने विधायक फंड के साथ ही साथ माता जी के फंड से भी राशि दिलवाया। अपने कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज दिलवाया, मेरा शरीर कहीं भी रहे मेरी आत्मा महुआ में ही रहता है। पिछले दिनों तेज प्रताप यादव ने हाजीपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि महुआ की जनता अगर बुलाई है तो हम जाएंगे महुआ में। हमने मेडिकल कॉलेज बनवाया, बहुत सारा काम भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें