फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में तीन वर्षीय मासूम का शव मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; थाने के बाहर हंगामा

Fri, 26 Sep 2025 09:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि जल्द से जल्द आरोपितों को गिरफ्तार किया जाए और पुलिसकर्मियों की लापरवाही की जांच हो। परिवार का कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो रिशु की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के सहनी टोला में शुक्रवार को एक तीन वर्षीय मासूम का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने थाने के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया और पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार, सहनी टोला निवासी नरेश सहनी का तीन वर्षीय पुत्र रिशु कुमार गुरुवार की शाम से लापता था। परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी और आशंका जताई थी कि उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। इसके बावजूद, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बच्चे की तलाश में गंभीरता नहीं दिखाई।

शुक्रवार को रिशु का शव गांव में ही एक पड़ोसी के घर के पास मिला। घटना की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में शव को थाने के बाहर रखकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि जल्द से जल्द आरोपितों को गिरफ्तार किया जाए और पुलिसकर्मियों की लापरवाही की जांच हो। परिवार का कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो रिशु की जान बच सकती थी। इसी कारण उन्हें थाने के बाहर धरना देने और हंगामा करने को मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन


पढ़ें: देशभर में प्रसिद्ध है देवी बगलामुखी का सिद्धपीठ मंदिर, अष्टधातु की प्रतिमा के सामने स्थापित विशेष यंत्र

एसपी का बयान

विज्ञापन

घटना पर तिरहुत रेंज के पुलिस अधीक्षक राजेश प्रभाकर ने बताया कि बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और उनकी तलाश तेज कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें